फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था, राजकीय स्कूलों को मिले 41 प्रवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों की तैनाती के साथ-साथ माध्यमिक स्कूलों में भी शिक्षकों की कमी को दूर करने की दिशा में शासन ने कदम बढ़ा दिया है। इस वर्ष जिले के 13 राजकीय इंटर कालेजों व 32 हाईस्कूलों के लिए 98 सहायक अध्यापक और 41 प्रवक्ता मिल चुके हैं। इनकी अलग-अलग स्कूलों में तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन

प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक आरएस द्विवेदी ने बताया कि जिले के राजकीय हाईस्कूलों व राजकीय इंटर कालेजों में शिक्षकों की भर्ती हो रही है। इससे गुणवत्ता युक्त शिक्षा देने में काफी मदद मिलेगी। पहले 13 राजकीय इंटर कालेजों में सृजित कुल 135 प्रवक्ता पद के सापेक्ष महज 18 की ही तैनाती थी। ऐसे में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने में काफी मुश्किल होती थी। अब 41 प्रवक्ता विभिन्न विषयों के मिले हैं। उन्हें इन सभी स्कूलों में तैनात किया जाएगा। इस तरह से अब कुल प्रवक्ता 59 हो जाएंगे। इसी तरह राजकीय हाईस्कूलों में एलटी ग्रेड शिक्षकों के कुल 384 पद सृजित थे। इसमें महज 62 की थी। कुछ दिन पहले 120 सहायक अध्यापक मिले। इनमें से 91 ने ज्वाइन कर लिया है। अब सात और सहायक अध्यापक मिले हैं। ये सभी ज्वाइन करने वाले हैं। इस तरह से सहायक अध्यापक के कुल 160 पद भर जाएंगे। यानी नए शैक्षिक सत्र से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी कुछ हद तक कम हो जाएगी।
12 हजार छात्र-छात्राओं का है नामांकन
माध्यमिक स्कूलों में करीब 12 हजार छात्र-छात्राओं का नामांकन है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार हाईस्कूल स्तर तक के स्कूलों में सात सहायक अध्यापकों के पद सृजित होते हैं। जबकि इंटर कालेजों में विषय बढ़ने पर प्रवक्ताओं की संख्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन

कुछ ही दिन पहले जिले को 41 प्रवक्ता और सात सहायक अध्यापक मिले हैं। उनमें से कुछ ने ज्वाइन कर लिया है। 15 दिन का समय दिया जाता है। अभी कई के पास समय है। इनके ज्वाइन करने से शिक्षक-छात्र अनुपात में भी सुधार होगा। - आरएस द्विवेदी, प्रभारी डीआइओएस-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें