कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नर्स नीतू राय का स्वागत किया और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा भेजा गया सम्मान पत्र सौंपा।
- फोटो : अमर उजाला।
पं. दीनदयाल जिला अस्पताल वाराणसी की हेड नर्स नीतू राय को एक महीने बाद अस्पताल से घर लौटने पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सम्मान पत्र भेजा। शुक्रवार को कांग्रेस नेताओं ने नीतू का स्वागत किया और यह सम्मान पत्र भी सौंपा।
कोरोना महामारी के कारण ड्यूटी में लगे डॉक्टरों और नर्सों की शिफ्ट वाइज ड्यूटी लगाई जा रही है। ड्यूटी पूरी होने पर स्टाफ को 14 दिन क्वारंटीन किया जा रहा है। जांच के बाद संतुष्ट होने पर ही सभी को घर भेजा जा रहा है।
शुक्रवार को दीनदयाल में हेड नर्स नीतू राय की एक महीने के बाद घर वापसी पर पूर्व मंत्री अजय राय ने अंगवस्त्रम और प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा भेजा गया सम्मान पत्र सौंपा। वहीं परिवार के सदस्यों ने तिलक और आरती कर स्वागत किया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, मनीष चौबे, राकेश चन्द्र शर्मा, रोहित दूबे, परवेज खां, अनुभव राय, विनीत चौबे मौजूद रहे।