फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने कहा- यूपी सरकार हर मुद्दे पर विफल, घर पर न रहें नेता, जंगलराज के खिलाफ सड़क पर उतरें

Mon, 12 Jul 2021 08:48 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को सलाहकार परिषद और रणनीतिक ग्रुप के साथ बैठक की। प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं से कहा कि घर पर न रहें, अभियान चलाकर जनता के लिए आवाज उठाई जाए।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सोमवार को सलाहकार परिषद और रणनीतिक ग्रुप के साथ बैठक की। प्रियंका गांधी ने वाराणसी के कांग्रेस नेताओं से कहा कि घर पर न रहें, अभियान चलाकर जनता के लिए आवाज उठाई जाए। बैठक में महंगाई, कोरोना, पंचायत चुनाव, संगठन प्रशिक्षण शिविर पर चर्चा हुई।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, सरसों तेल, फल-सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। छुट्टा जानवर से किसान बेहाल हैं। सरकार ने कहा था कि किसानों की आय दोगुनी करेंगे, लेकिन उनकी आय घट गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंसा में बम, पत्थर और गोलियां चलाईं। यूपी सरकार हर मुद्दे पर विफल है।

इस पर लगातार सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी रहे। कोई भी नेता घर पर न रहे। अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए वह महंगाई, बेरोजगारी और जंगलराज के खिलाफ सड़कों पर उतरें। इस दौरान पूर्व विधायक अजय राय जुड़े थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें