फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी कांग्रेस नेता से हुईं नाराज, घाट पर बच्चों से मुलाकात का कार्यक्रम किया रद्द

Tue, 19 Mar 2019 08:05 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रियंका गांधी बच्ची से मिलती हुईं - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
कांग्रेस की पूर्वी यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा का कार्यक्रम रद्द हो गया है। रामपुर घाट पर लोगों और बच्चों से मुलाकात करना था। लेकिन प्रियंका गांधी कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी से कल नाराज थीं।
विज्ञापन


 प्रियंका गांधी की नाराजगी की वजह भदोही में कार्यक्रम का ठीक तरह से संचालन न होना बताया जा रहा है। मंगलवार सुबह 8 बजे सीतामढ़ी मंदिर में  माता सीता के दर्शन करने की योजना थी। 

विज्ञापन


इसके बाद सुबह 9 से 9.30 बजे तक जीटी रोड स्थित पार्टी कार्यालय और जिला अध्यक्ष के घर के पास प्रियंका गांधी का स्वागत होना था। जिसके बाद रोड शो करते हुए प्रियंका गांधी को मिर्जापुर विंध्यवासिनी धाम के लिए रवाना होना था। लेकिन 10.30 बजे तक प्रियंका गांधी भदोही के सीतामढ़ी के सीता सदन गेस्ट हाउस में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहीं थी। कार्यक्रम में बदलाव की सूचना जिलाध्यक्ष नीलम मिश्रा ने दी है। 

वहीं मिर्जापुर में पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक प्रियंका गांधी के आने का इंतजार कर रहे हैं। साथ ही विंध्यधाम में एसपीजी और पुलिस की निगरानी में भक्त दर्शन-पूजन कर रहे हैं। प्रियंका गांधी के आने के बाद आम लोगों के दर्शन-पूजन पर रोक लगा दी जाएगी। 

 
विज्ञापन

आज का दिन मिर्जापुर में गुजारेंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी के आने का इंतजार करते कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
कार्यक्रम के अनुसार प्रियंका गांधी को 11 बजे विंध्याचल मंदिर के दर्शन करना था। इसके बाद विध्यांचल में कंटिट शरीफ मजार पर जाएंगी। वहां से सीधे मिर्जापुर में स्थित भटौली घाट पहुंचेगी। 2:45 बजे मिर्जापुर के सिंधोरा घाट पर लोगों से मिलेंगी।

3:30 बजे मोटर वोट से सिंधौरा घाट से चुनार पांटून पुल पहुंचेंगी। यहां प्रियंका गांधी लोगों को संबोधित करेंगी। रात्रि विश्राम चुनार स्थित पीडब्ल्यूडी के किला गेस्ट हाउस में करेंगी। इस कार्यक्रम की मुख्य समन्वयक विधायक आराधना मिश्रा ‘मोना’ होंगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें