फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार आंकड़ों से नहीं बल्कि लोगों की जिंदगी से खेल रही है: प्रियंका गांधी

Wed, 14 Apr 2021 01:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरोना को लेकर वाराणसी समेत उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेताओं से वर्चुअल संवाद किया।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी ने वर्चुअली संवाद किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कांग्रेस नेताओं के साथ आपात बैठक की। इस दौरान उन्होंने वाराणसी के पूर्व विधायक अजय राय से बात की। उन्होंने कांग्रेस महासचिव को वाराणसी के हालात से अवगत कराया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोरोना की विस्फोटक स्थिति से हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


कांग्रेस महासचिव ने कहा कि सरकार आंकड़ों से नहीं जनता की जिंदगी से खिलवाड़ कर रही है। प्रियंका गांधी ने यूपी में कोरोना की भयावह स्थिति पर गंभीर चर्चा के दौरान कहा कि इस महामारी काल में अमानवीयता चरम पर है। सरकार  अस्पताल की क्षमता बढ़ाने की जगह श्मशान घाट की क्षमता बढ़ा रही है।

प्रदेश की जनता से हमारा वादा है कि हर संभव मदद के लिए कांग्रेस तैयार है। विपक्ष का धर्म है कि जनता के सवालों के लिए लड़ें और कांग्रेस इसके लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि जनता की सेवा में समर्पित रहें। जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें