सच्चे धर्म को जब आप दिल में धारण करते हैं तो आपके मन में दया, करुणा, सच्चाई और सेवा का भाव जाग उठता है। जो सच्चा धर्म होता है, कभी बैर नहीं रख सकता है। कभी लोगों को अलग नहीं कर सकता। लोगों को तोड़ नहीं सकता। उसका स्वभाव होता है कि मन को शीतल बनाए और करुणा जगाए। लोगों को भाइयों और बहनों की तरह जोड़ता है। आप सभी को धन्यवाद जिन्होंने इस देश में सच्चा धर्म कायम रखा है। इसके पीछे ना कोई राजनीति है ना कोई मकसद है। यह वह धर्म है जिसको संत रविदास ने सिखाया। सभी की सेवा होनी चाहिए, सभी को अन्न मिलना चाहिए और सभी के सिर पर छत होनी चाहिए।
आपका समाज सेवा भाव से काम कर रहा है। संत शिरोमणि की जो ख्वाहिश थी कि आपस में प्रेम हो, सद्भाव हो, एक दूसरे की सेवा की जाए। यह ख्वाहिश राजनीति में भी कायम रहे, जो भी राजनीति में आते हैं, इसी सेवाभाव से काम करें। आपको इस पर्व पर शुभकामनाएं। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा, पूर्व विधायक अजय राय, डॉ. जितेंद्र सेठ, आशीष केशरी, मणिंद्र मिश्रा मौजूद थे।