फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल योजनाओें की हकीकत जानने कल आएंगे प्रमुख सचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पेयजल योजनाओं में गड़बड़ी की जांच करने गुरुवार को प्रमुख सचिव मनोज कुमार आएंगे। वह अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। साथ ही योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण भी करेंगे। उधर, लखनऊ से आई टीम ने दूसरे दिन भी बैंक स्टेटमेंट से लेकर कई अन्य फाइलों की जांच की।
विज्ञापन

पेयजल योजनाओं में गड़बड़ी ने काशी से लेकर लखनऊ तक पूरे विभाग को चौंका रखा है। पहले एमडी की जांच के बाद 17 अधिकारी निलंबित किए गए। इसके बाद टीएसी की टीम काशी पहुंची और जांच कर रिपोर्ट दी। अब वित्तीय गड़बड़ियों की जल निगम के लेखा विभाग की टीम जांच कर रही है। दूसरे दिन जांच टीम ने अब तक किए गए भुगतान के लिए बैंक स्टेटमेंट और अन्य दस्तावेजों की जांच की। जिन फाइलों में गड़बड़ी की आशंका है, उसकी फोटोकॉपी कराकर जांच के लिए रखी जा रही है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक, 29 को जल निगम की गड़बड़ियों की जांच के लिए ही प्रमुख सचिव मनोज कुमार भी काशी आ रहे हैं।
पेयजल योजनाओं का एस्टीमेट लेकर लखनऊ पहुंचे अधिकारी
सिस वरुणा पेयजल योजना में हुई गड़बड़ियों को सही करने के लिए बनाया गया एस्टीमेट लेकर वाराणसी के अधिकारी लखनऊ गए हैं। इसे प्रमुख सचिव की बैठक में रखा गया, जिस पर प्रमुख सचिव ने कुछ सुझाव दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, नदेसर, अनंता नगर कालोनी, विनायका, किरहिया, बजरडीहा, नवाबगंज, दुर्गाकुंड, अस्सी, रवींद्रपुरी, नरिया के इलाकों में कुल 70 किलोमीटर ब्रांच लाइन बिछाई जानी है। साथ ही 50 से अधिक जगह लीकेज सही कराई जानी है। इसकी मरम्मत पर 70 करोड़ रुपये से अधिक खर्च आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें