अपर माध्यमिक शिक्षा निदेशक महेंद्र देव ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक अनारपति वर्मा को पत्र भेजकर राजकीय बालिका इंटर कालेज बघवार की प्रधानाचार्या और अन्य दोनों आरोपी शिक्षिकाओं को आरोप पत्र तामील कराने का निर्देश दिया है। 23 नवंबर को आए पत्र में संयुक्त शिक्षा निदेशक को इन तीनों पर होने वाले अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए जांच अधिकारी नामित किया गया है। जल्द कार्रवाई पूर्ण कर आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है।