फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन बनारस में रहेंगे प्रधानमंत्रीः देशभर के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को करेंगे संबोधित, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Sun, 28 Nov 2021 09:09 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर को काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 14 दिसंबर को देशभर के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी आएंगे। 13 दिसंबर को काशीपुराधिपति के भव्य दरबार को बाबा के भक्तों को समर्पित करने के बाद वे संतों से संवाद करेेंगे।

विज्ञापन


अगले दिन 14 दिसंबर को धाम में ही देशभर के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसी दिन देशभर के प्रमुख शहरों के मेयर्स के सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। पीएम के दो दिवसीय कार्यक्रम की सहमति के बाद प्रशासन स्थानीय तैयारियों में जुट गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिसंबर की सुबह काशी विश्वनाथ धाम में यजमान बनकर विशेष अनुष्ठान करेंगे। गंगा जल के साथ ही देश की सभी प्रमुख नदियों के जल से काशीपुराधिपति का अभिषेक करने के बाद पीएम विधिवत पूजा अर्चना करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद मंदिर चौक में संतों से मंदिर के इतिहास और वर्तमान स्वरूप पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा 13 दिसंबर के और कार्यक्रमों पर मंथन किया जा रहा है। अगले दिन पीएम मोदी धाम में सुबह देशभर के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। अपराह्न में धाम परिसर में मेयर्स के सम्मेलन को संबोधित करने के बाद वे दिल्ली रवाना होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें