फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का काशी आगमनः PMO के निर्देश पर प्रस्तावित कार्यक्रम में हुआ बदलाव

Tue, 19 Sep 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मिनट टू मिनट प्रोटोकाल का इंतजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 22 और 23 सितंबर के प्रस्तावित काशी दौरे के कार्यक्रमों को अंतिम रूप देने की कवायद तेज हो गई है। प्रस्तावित कार्यक्रमों में पीएमओ के निर्देशानुसार बदलाव किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


अब प्रधानमंत्री सभी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास 22 सितंबर को बड़ा लालपुर से ही करेंगे। पहले दो परियोजनाओं का लोकार्पण बड़ा लालपुर में बाकी 15 परियोजनाओं का लोकार्पण और पांच परियोजनाओं का शिलान्यास डीरेका में कराया जाना था।

प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक पीएमओ ने लोकार्पण-शिलान्यास के सभी कार्यक्रम एक जगह कराने को कहा है। इसके मद्देनजर डीरेका इंटर कॉलेज मैदान पर प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को बड़ा लालपुर शिफ्ट कर दिया गया है जबकि 23 सितंबर को डीरेका खेल मैदान पर प्रस्तावित कार्यक्रम यथावत रखे गए हैं।  
विज्ञापन

हालांकि पीएमओ की ओर से प्रोटोकाल जारी न होने के कारण उच्चाधिकारी मामले पर कुछ भी कहने से बच रहे हैं। उनका कहना है कि एसपीजी की विजिट के बाद पीएमओ से मिनट टू मिनट प्रोटोकाल जारी होगा। फिलहाल पूरा फोकस तैयारियों को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने पर है।

पीएमओ का निर्देश आने से पहले तक डीरेका इंटर कॉलेज में लोकार्पण-शिलान्यास कार्यक्रम के लिए बांस-बल्ली गाड़ने का काम चल रहा था। दोपहर बाद इन्हें हटाया जाने लगा। डीरेका खेल मैदान पर तैयारियां जोरों पर हैं। वाटरप्रूफ पंडाल सहित अन्य तैयारियां तेजी से मुकम्मल की जा रही हैं।

यहां प्रधानमंत्री किसान ऋण मोचन योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे। कार्यकर्ताओं, प्रबुद्धजनों, मुस्लिम महिलाओं से मुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित है। वहीं, बड़ालालपुर, शाहंशाहपुर और अस्सी घाट पर भी तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है।

बांस बल्ली गाड़ने, पंडाल और मंच बनाने के साथ ही कार्यक्रम स्थलों की ओर जाने वाली सड़कें चमकाई जा रही हैं। स्ट्रीट लाइट और डिवाइडरों का रंगरोगन कराया जा रहा है। पेड़ की डालियां छांटी जा रही हैं। हेलीपैड बनाए जा रहे हैं। आला अधिकारियों के साथ संबंधित विभागों के अधिकारियों की दिन भर आवाजाही लगी रही। 
विज्ञापन

लश्कर और संसारपुर की मुसहर बस्ती में भी तैयारी

पीएम आगमन के मद्देनजर चल रही तैयारी - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर अपर मुख्य सचिव, बेसिक शिक्षा, भूतत्व खनिकर्म एवं कृषि उत्पादन आयुक्त राजप्रताप सिंह सोमवार को शाहंशाहपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के निर्देश पर आए अपर मुख्य सचिव ने शाहंशाहपुर में पीएम के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया।

साथ ही, यहां गंगातीरी गायों के लिए बनी गौशाला देखी। सभास्थल और हेलीपैड का जायजा लेने के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों से यहां आयोजित होने वाले मेले और गौशाला की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

समय से पहले सभी तैयारियां हर हाल में मुकम्मल करने के निर्देश दिए। शाहंशाहपुर का जायजा लेने के बाद अपर मुख्य सचिव ने लश्कर गांव और संसारपुर की मुसहर बस्ती का निरीक्षण किया।

अपर मुख्य सचिव के इन गांवों में जाने के बाद संभावना जताई जा रही है कि शाहंशाहपुर में कार्यक्रम के बाद पीएम इनमें से किसी एक जगह जा सकते हैं। हालांकि अधिकृत तौर पर इस बारे में कोई सूचना नहीं आई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें