फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लग गई मुहर, इस तारीख को काशी आएंगे पीएम मोदी, देंगे कई सौगात

Tue, 12 Sep 2017 02:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काशी आगमन की अटकलों पर सोमवार रात विराम लग गया। पीएम मोदी के काशी यात्रा पर मुहर लग चुकी है। पीएम मोदी 22 सिंतबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी आएंगे।
विज्ञापन


प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक पीएम 22 सितंबर की दोपहर आएंगे और डीरेका गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 23 सितंबर को दोपहर बाद वह नई दिल्ली लौट जाएंगे। वाराणसी प्रवास के दौरान पीएम 22 सितंबर को बड़ालालपुर में ट्रेड फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन करेंगे।

23 सितंबर को डीरेका में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना और किसान ऋण मोचन के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र देंगे। डीरेका में आयोजित समारोह में वह 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और छह परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


पीएम डीरेका से ही गंगा नदी पर बने सामने घाट और बलुआ पुल का लोकार्पण करेंगे। पीएम रमना एसटीपी और अमृत योजना के तहत 50 हजार नए घरों तक सीवरेज और पेयजल कनेक्शन देने संबंधी परियोजना का शिलान्यास करेंगे।

23 सितंबर को पीएम आराजीलाइन के शाहंशाहपुर में पशुधन मेला प्रदर्शनी में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की प्राथमिक सूचना के बाद प्रशासनिक अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। 
विज्ञापन

23 सितंबर को को पीएम मोदी करेंगे ये काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
सोमवार को पीएमओ के अधिकारियों ने स्थानीय अधिकारियों से जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी भी ली। पीएमओ के अधिकारियों ने ही पीएम के आगमन संबंधी इनपुट दिया।

बता दें कि दो अक्तूबर तक काशी विद्यापीठ और हरहुआ ब्लाक को ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य भी जिले को दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को शांहशाहपुर गांव में आएंगे। प्रधानमंत्री यहां पर आयोजित होने वाले पशुधन मेला प्रदर्शनी में उपस्थित रहेंगे।

इसके मद्देनजर यहां पर करीब 1000 से अधिक पशुओं को लाने और उनकी प्रदर्शनी लगाए जाने की योजना बनाई जा रही है। इस संदर्भ में राजातालाब की उपजिलाधिकारी ईशा दुहन पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ मंगलवार को शाहंशाहपुर में  में स्थलीय निरीक्षण भी करेंगी।

मालूम हो कि शाहंशाहपुर में राजकीय कृषि एवं पशुधन प्रक्षेत्र है। जहां पर गंगातीरी नस्ल की गाय आजादी के बाद से ही संरक्षित और संवर्धित हो रही है। दूसरी ओर प्रधानमंत्री के आगमन की सूचना पाकर  गांव के लोग खुश हैं कि उनके सांसद व प्रधानमंत्री उनके गांव में आ रहे हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें