फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM का काशी आगमनः इस मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे पीएम, जानिए पूरा कार्यक्रम

Tue, 19 Sep 2017 05:27 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के वक्त काशी आये थे पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी 22 सितंबर को आ रहे हैं। दो दिनी दौरे पर पीएम के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।  
विज्ञापन

बड़ा लालपुर में ट्रेड फैसिलिटी सेंटर सहित 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और पांच परियोजनाओं का शिलान्यास करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनसभा को भी संबोधित करेंगे। 22 सितंबर को बाबतपुर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री सबसे पहले बड़ा लालपुर जाएंगे।

यहां कार्यक्रमों के बाद प्रधानमंत्री डीरेका पहुंचेंगे और वहां कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह दुर्गा कुंड स्थित दुर्गा मंदिर और मानस मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर शाहंशाहपुर में प्रस्तावित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
विज्ञापन


हालांकि अभी प्रधानमंत्री के दौरे का प्रोटोकॉल जारी नहीं हुआ है लेकिन आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रमों का प्रारूप तैयार कर पीएमओ को भेज दिया गया है। वहां से उसे अंतिम रूप दिया जाएगा। बड़ालालपुर में जनसभा से पहले पीएम काशी की जनता को 846.50 करोड़ की सौगात देंगे।

486.79 करोड़ की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण और 359.71 करोड़ की पांच योजनाओं का शिलान्यास होगा। डीरेका में होने वाले कार्यकर्ता संवाद में प्रदेश, क्षेत्र, महानगर के  पदाधिकारी शामिल होंगे।

पीएम के अस्सी घाट पर प्रस्तावित कार्यक्रम पर संशय बना हुआ है। हालांकि वहां तैयारियां जारी हैं। यहां ‘वैदिक भारत से वैश्विक भारत तक बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत कार्यक्रम होना है। तैयारियों में जुटे अधिकारियों का कहना था कि  एक-दो दिन में प्रारंभिक प्रोटोकाल जारी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में बनाए जा रहा तीन हेलीपैड, एसपीजी पहुंची

पुलिस लाइन में भी तीन हेलीपैड बनाने का काम शुरू - फोटो : अमर उजाला
पीएम मोदी के आगमन के मद्देनजर डीरेका के अलावा पुलिस लाइन में भी तीन हेलीपैड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। संभावना जताई गई है कि पीएम पुलिस लाइन से सड़क मार्ग से बड़ा लालपुर स्थित ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर जाएंगे। मंगलवार को एसपीजी के अधिकारी भी वाराणसी पहुंच चुके हैं।

एसपीजी से चर्चा के बाद ही पीएम मोदी के कार्यक्रम स्थल और उनकी आवाजाही के मार्गों के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उधर, डीरेका की चहारदीवारी से सटे गांवों में सोमवार को भेलूपुर सीओ के साथ मंडुवाडीह थाने की फोर्स ने चक्रमण किया। ग्रामीणों को संदिग्ध प्रतीत होने वाले लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।

प्रदेश के मुख्य सचिव राजीव कुमार ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारियों की समीक्षा की। कमिश्नरी के एनआईसी में हुई समीक्षा के दौरान मुख्य सचिव ने यहां के अधिकारियों से कहा कि तैयारियों में किसी प्रकार की कोई कमी न रहने पाए।

उन्होंने अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। कहा कि सड़क, बिजली, सुरक्षा, कार्यक्रम स्थलों पर चल रही तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण करें। जो कमियां पाई जाएं, उनका तत्काल निस्तारण कराएं।

रूफ टाफ फोर्स और सड़कों पर पर्याप्त सुरक्षा निगरानी सुनिश्चित कराई जाए। सड़कें तत्काल दुरुस्त कराई जाएं। वैकल्पिक प्रबंधों को भी पूरी तरह तैयार रखा जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें