धानमंत्री नरेंद्र मोदी का 67वां जन्मदिन उनके संसदीय क्षेत्र में जोर शोर से मनाया जा रहा है। वाराणसी में हर ओर उत्सव का माहौल है। शहर के कुछ हिस्सों में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है तो कहीं चाय पर चर्चा हो रही है। शहर भर में विविध तरह के कार्यक्रम आयोजित है। आगे की स्लाइड्स में देखें तस्वीरें...
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
दशाश्वमेध घाट पर रविवार सुबह सीआरपीएफ,एनडीआरएफ और सीआईएसएफ द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी ने केक काट कर जन्मदिन मनाया। भाजपा नेताओं और कई अन्य संस्थाओं द्वारा शहर भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
आहिल्याबाई घाट पर भाजपा नेताओं और वैदिक बटुकों द्वारा मां गंगा का भव्य दुग्धाभिषेक किया गया। इस घाट पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा नेताओं और कई अन्य संस्थाओं द्वारा शहर भर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।
varanasi
- फोटो : अमर उजाला
पीएम के जन्मदिन पर रविवार के अवकाश के बावजूद जिले के सभी सरकारी अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सा सेवाएं रोजाना की तरह सुचारु रूप से संचालित होंगी। अस्पतालों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों को परामर्श तो दिया ही जाएगा, अल्ट्रासाउंड, एक्सरे आदि जांच की भी सुविधा मिलेगी।