पिछले साल 68वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर काशी आए थे और बच्चों के साथ अनूठे अंदाज में जन्मदिन मनाया था। इस दौरान उन्होंने जनसभा की थी और काशीवासियों को सैकड़ों करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात दी थी।
पीएम के काशी भ्रमण के दौरान सड़कों पर लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया था। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो 17 सिंतबर को पीएम के काशी आगमन की रूपरेखा तैयार की जा रही है।