फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बनारस में प्रधानमंत्री, रास्ता जानकर ही निकलें, लागू रहेगा रूट डायवर्जन

Sat, 14 Jul 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होने वाली फोर्स को बताई गई ड्यूटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम डीरेका स्थित गेस्ट हाउस में ठहरेंगे जबकि राजातालाब के कचनार में उन्हें जनसभा को संबोधित करना है। इसके मद्देनजर रूट डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। एसपी ट्रैफिक सुरेश चंद्र रावत ने जिले के लोगों से अपील की है कि वो पुलिस का सहयोग कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखें।
विज्ञापन


- इलाहाबाद से आने वाली बसों को कछवा, कपसेठी, जंसा चौराहा, लोहता से चांदपुर चौराहे तक भेजा जाएगा।
- चांदपुर से इलाहाबाद जाने वाली समस्त प्रकार की यात्री बसों को चांदपुर चौराहे से लोहता, जंसा चौराहा, कपसेठी चौराहा, कछवा चौराहा से होकर भेजा जाएगा।
- विंध्य नगर जाने वाली बसों को मोहनसराय, अमरा अखरी होकर मिर्जापुर व सोनभद्र को भेजा जाएगा।
- सोनभद्र व मिर्जापुर से आने वाली ट्रकों को अमरा अखरी से मोड़कर अदलपुरा, बच्छांव, चुनार घाट, कछवा रोड होकर भेजा जाएगा।
- कछवां रोड की ओर से आने वाले ट्रक चुनार घाट, बच्छांव, अदलपुरा, अमरा अखरी से होकर मिर्जापुर व सोनभद्र जा सकेंगे।
- मोहनसराय पश्चिमी चौराहा पर चंदौली की तरफ  से इलाहाबाद जाने वाले वाहनों को उनकी उल्टी लेन दाएं तरफ  से इलाहाबाद की तरफ  भेजा जाएगा।
- भिखारीपुर तिराहा राजातालाब से इलाहाबाद की तरफ  जाने वाले वाहनों को उनके अपने लेन अर्थात बायीं लेन से निकाला जाएगा।
- मोहनसराय पश्चिमी चौराहा से भिखारीपुर तिराहा राजातालाब तक बायीं लेन पूरी तरह से वाहनों से मुक्त रहेगी।
- मोहनसराय पश्चिमी चौराहा से भिखारीपुर तिराहा तक राष्ट्रीय राजमार्ग के केवल एक लेन से ही वीवीआईपी के कार्यक्रम तक यातायात संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के कचनार गांव से डीएलडब्लू गेस्ट हाउस जाने के दौरान

- मोहनसराय से कोई भी वाहन रोहनिया थाने की तरफ  नहीं जाने दिया जाएगा।
- पुराना राजातालाब चौकी से कोई वाहन मोहनसराय की तरफ  नहीं जाएगा।
- मोहनसराय पूर्वी चौराहा से मोहनसराय पश्चिमी चौराहा की तरफ  कोई वाहन नहीं जाएगा।
- रोहनिया थाने की तरफ  से कोई भी वाहन मोहनसराय की तरफ  नहीं जाएगा।
- मुड़ैला तिराहा से कोई वाहन रोहनिया और चांदपुर की तरफ  नहीं जाएगा।
- चांदपुर चौराहा से कोई वाहन रोहनिया और लहरतारा की तरफ  नहीं जाएगा।
- लहरतारा चौराहे से कोई भी वाहन न चांदपुर चौराहे और मंडुवाडीह की तरफ  नहीं जाएगा।
- मंडुवाडीह चौराहे से कोई भी वाहन लहरतारा और ककरमत्ता फ्लाईओवर की तरफ  नहीं जाएगा।
- ककरमत्ता फ्लाईओवर के पास से डीएलडब्लू और फ्लाईओवर के ऊपर वाहन नहीं जाएंगे।
- भिखारीपुर तिराहे से किसी भी वाहन को डीएलडब्लू की तरफ  नहीं जाने दिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें