फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी ने काशी को समर्पित कीं सप्तर्षि परियोजनाएं

Tue, 25 Oct 2016 02:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
डीरेका में सभा को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सोमवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी और पूर्वांचलवासियों को हजारों करोड़ की सप्तर्षि परियोजनाओं का दिवाली गिफ्ट दिया। साथ ही प्रधानमंत्री ने इस दिवाली सवा सौ करोड़ देशवासियों से सुरक्षाबलों को शुभकामना संदेश भेजने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री डीरेका इंटर कॉलेज के खेल मैदान से परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण के बाद सभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने कहा, सप्तर्षि परियोजनाओं से वाराणसी के साथ-साथ पूर्वांचल के विकास की नई दिशा मिलेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर गतिशील होगा और अर्थव्यवस्था बदल जाएगी। पूर्वांचल में ऊर्जा गंगा बहेगी। पाइप लाइन के जरिए वाराणसी के हजारों घरों में घरेलू गैस पहुंचेगी। इससे बचे सिलेंडरों को उन इलाकों में बांटा जाएगा, जहां आज भी महिलाएं लकड़ी का ईंधन जलाकर धुआं सहने को मजबूर हैं। शहर में सीएनजी के स्टेशन खुलेंगे। यहां के लोगों को रोजगार तो मिलेगा ही, शहर का पर्यावरण बहुत हद तक साफ-सुथरा होगा। बताया कि आजादी के बाद से अब तक जितने रुपये रेलवे ने खर्च किए हैं, उससे अधिक रुपये हमारी सरकार ढाई साल में रेलवे को दे चुकी है। डाकघरों को बैंकों में तब्दील किया जा रहा है। ई-कामर्स के जरिए ऑनलाइन सामान खरीदने में डाकघरों की भूमिका अहम होगी।

अपने भाषण की शुरुआत में सुरक्षा बलों की प्रशंसा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि 29 सितंबर को सेना ने जो पराक्रम किया, उसकी खुशी में काशी में छोटी दिवाली मनाई गई। मेरी भी खुशी का पारावार नहीं रहा। पूरा देश झूम उठा। देश के सुरक्षा बलों का गौरव गान हुआ। काशी की गंगा आरती जवानों को समर्पित की गई। 125 करोड़ देशवासियों ने सेना को अहसास कराया कि वे अकेले नहीं हैं। अब हम बड़ी दिवाली मनाएंगे लेकिन यह तभी संभव है जब किसी मां का लाल हमारे सुख के लिए सीमा पर हमारी सुरक्षा के लिए मुस्तैद रहता है। उन्होंने समूचे देश का आह्वान किया कि इस बार अपने परिवार के साथ-साथ सुरक्षा बलों को दिवाली पर संदेश भेजें। कहा, सेना को हम केवल विशेष मौकों पर याद करते हैं। हमें यह काम हमेशा करना चाहिए। विदेश की तरह सेना के सम्मान को अपनी आदत बना लें। सेना से नाता जोड़े रखें।
विज्ञापन


 इससे पहले राज्यपाल राम नाईक, केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रेल एवं संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा, मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल, प्रदेश के खादी ग्रामोद्योग मंत्री ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य, मछलीशहर सांसद रामचरित्र निषाद तथा महापौर रामगोपाल मोहले ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें