प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षक प्राथमिक चिकित्सा के गुर सीखेंगे। ताकि विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों का प्राथमिक उपचार कर सकें। शिक्षकों को इसका प्रशिक्षण दिया जाएगा। स्कूलों में फर्स्ट ऐड बॉक्स भी रखा जाएगा।
बेसिक स्कूलों में कक्षा एक से आठ तक बच्चे पढ़ते हैं। स्कूलों में आए दिन खेलते समय बच्चों को चोट लग जाती है। मौसम में उतार-चढ़ाव के चलते उनमें सर्दी-खासी आदि की समस्या हो जाती है। प्रदेश सरकार बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक और शिक्षिकाओं को ट्रेनिंग देकर प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था कर रही है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. अरविंद कुमार पाठक ने बताया कि शिक्षकों को चिकित्सा विभाग के सहयोग से प्राथमिक चिकित्सा की ट्रेनिंग दी जाएगी। स्कूलों को फर्स्ट ऐड बॉक्स दिया जाएगा, जिसमें जरूरत की दवाइयां रहेंगी।