फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब ‘सूट-बूट’ में नजर आएंगे प्राइमरी स्कूल के बच्चे

Thu, 15 Jun 2017 03:18 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
स्कूल ड्रेस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल के बच्चे अब पूरे सूट बूट में नजर आएंगे। यूनिफार्म के साथ-साथ अब उनके पैरों में जूता और मोजा भी होगा। शासन स्तर से प्राइमरी स्कूल के बच्चों को अब यूनिफार्म के साथ जूता मोजा भी वितरित करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


खाकी रंग से बदलकर यूनिफार्म गुलाबी और भूरे रंग की पहले ही कर दी गई है। यूनिफार्म वितरण 15 जुलाई तक सुनिश्चित हो इसे लेकर बुधवार को एडी (बेसिक) राम चंद्र सिंह यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। 

बैठक में बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव समेत सभी खंड शिक्षा अधिकारी मौजूद थे। सभी को निर्देशित किया गया है कि हर हाल में 15 जुलाई तक सभी स्कूलों में बच्चों को यूनिफार्म के साथ-साथ किताबें वितरित की जाएं।
विज्ञापन


प्रबंध समिति के सहयोग से इस कार्य को तय समय पर पूरा कराना सुनिश्चित किया जाए। सभी बच्चों को दो सेट यूनिफार्म वितरित किया जाना है। वहीं काला जूता और सफेद मोजा दिया जाएगा। कई स्कूल अपने स्तर से बच्चों को टाई और बेल्ट भी देने की व्यवस्था कर रहे हैं।

बैठक में स्कूलों में बच्चों के नामांकन बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। इसके लिए एक जुलाई से 31 जुलाई तक स्कूल चलो अभियान को पूरी तरह प्रभावी बनाने का भी निर्देश दिया गया है। बीएसए ने बताया कि बच्चों के आधार कार्ड नामांकन का कार्य 80 फीसदी हो चुका है। मानव संप्रदा के तहत कर्मचारियों व शिक्षकों का डेटा भी बनाया जाना चाहिए है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें