उतर गए हरी सब्जियों के भाव
सब्जियों के दाम काफी कम हो गए हैं। सब्जी मंडियों में लौकी, कोहड़ा, बैगन, हरी मटर, पत्ता गोभी, पालक, साग 15 से 30 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है। सागा प्याज और हरे लहसुन के भाव में भी नरमी आई है। हरा सागा 42 रुपये किलो तो हरा लहसुन 100 रुपये किलो बिक रहा है। चंदुआ सट्टी के सब्जी विक्रेता राकेश सोनकर ने बताया कि सब्जी के दाम दस दिनों में बहुत कम हुए है।
सामान पहले अब
आलू 23 21
हरी मटर 30 26
कोहड़ा 40 35
पत्ता गोभी 25 22
लौकी 25 20
बैगन 25 20
मिर्च 24 20
गाजर 35 30
मूली 10 8
टमाटर 30 25
धनिया 25 20
(नोट- दाम रुपये प्रति किलो में)