फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का विंध्याचल से है गहरा नाता, गली-गली पहचानती है इन्हें

Sun, 08 Mar 2020 01:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : गूगल
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का आस्थाधाम विंध्याचल से गहरा नाता जुड़ा हुआ है। राष्ट्रपति विंध्याचल की प्रत्येक गलियों की जानकारी रखते हैं। इतना ही नहीं वे विंध्याचल के नामचीन चेहरों की पहचान स्वयं करते हैं। जब राष्ट्रपति का कार्यभार नहीं मिला था तो इससे पहले वे आरएसएस के पदाधिकारी रहे।

विज्ञापन


विंध्याचल में तकरीबन 15 वर्षों तक उनका जीवन-यापन गुजरा। उनका सबसे पसंदीदा निवास मां विंध्यवासिनी मंदिर के बगल में स्थापित खत्री धर्मशाला रहा। आने पर जहां वे ठहरते रहे। एक बरामदे में बैठकर वे पूजा-पाठ के साथ ही मां विंध्यवासिनी की साधना करते थे।

राष्ट्रपति पूड़ी-सब्जी, जलेबी एवं दही के शौकीन भी थे। फतेहपुरी मिष्ठान के संचालक लोकतंत्र सेनानी रहे स्वर्गीय विंध्यवासिनी प्रसाद से उनका गहरा नाता रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब-जब विंध्याचल में उनका आगमन हुआ करता था तो विंध्याचल के निवासी दीपू पाठक के द्वारा उनको दर्शन-पूजन एवं उनके दिनचर्या की जो भी जरूरत होती थी वह पूरा करते थे। लेकिन विगत माह पूर्व दीपू पाठक कैंसर से पीड़ित होकर स्वर्गवासी हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें