फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू अस्पताल में व्यवस्थाएं बदलने की तैयारी, मिलेंगी ये सुविधाएं

Mon, 07 Sep 2020 09:46 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बीएचयू अस्पताल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में सोमवार से मरीजों की सुविधाओं को लेकर हो रहे बदलाव से लोगों को राहत की उम्मीद है। सुपर स्पेशियलिटी कांप्लेक्स में जहां भर्ती मरीजों से उनके परिजन बात कर सकेंगे, वहीं अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टरों को दिखाने की संख्या भी बढ़ेगी।

विज्ञापन

कोविड वार्ड में भर्ती मरीजों की सेहत के बारे में अब परिजन खुद उनसे बात कर सकते हैं। अस्पताल प्रशासन की ओर से इसके लिए वार्ड के बाहर टेलीफोन से बात करने की सुविधा शुरू की जा रही है।


इसके अलावा कोविड वार्ड में आने वाले दिनों में इनडोर योगा सहित अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराने की तैयारी चल रही है। अस्पताल की ओर से जारी आदेश के अनुसार सात सितंबर से ओपीडी में 25 की जगह 50 की बुकिंग शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई विभागों की बुकिंग हुई पूरी
कुछ विभागों की ओपीडी में बुकिंग पूरी हो गई है, जबकि कुछ ऐसे विभाग भी है, जहां 10 से 15 सीटें बची हैं। बुकिंग एप पर नजर डाले तो सितंबर माह में हिमेटोलॉजी, न्यूरोलॉजी, आंको मेडिसिन की ओपीडी में जगह नहीं है, जबकि टीबी चेस्ट, यूरोलॉजी, इंडोक्राइनोलाजी, नेत्र रोग में 10 से 15 सीटे खाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें