फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कैंट स्टेशन पर कांवरियों की भीड़ प्रबंधन की तैयारी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सावन माह को देखते हुए रेल अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। सावन में कांवरियों और यात्रियों के भीड़ को देखते हुए कैंट रेलवे स्टेशन पर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। रेल कंट्रोल रूम और स्टेशन परिसर में लगे सीसी कैमरों को दुरूस्त कराया जा रहा है। स्टेशन समेत सर्कुलेटिंग एरिया में आरपीएफ-जीआरपी की अतिरिक्त संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

काशी में देश के कोने-कोने से बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए श्रद्धालु आते हैं। सावन माह तक कांवरियों से पटे रहने वाले कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। प्लेटफार्म और यात्री हाल समेत सर्कुलेटिंग एरिया में जगह-जगह लगे सीसी कैमरों को दुरुस्त कराया जा रहा है। कंट्रोल रूम में सुपरवाइजर और तकनीकी टीम को भी आगाह किया गया है कि सभी खामियों को हफ्ते भर के अंदर ठीक कर लें। 24 घंटे तीन-तीन शिफ्ट में रेलकर्मियों की कंट्रोल में तैनाती होगी। स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ को भी अलर्ट किया गया है। सावन के सोमवार को अतिरिक्त फोर्स भी स्टेशन पर तैनात की जाएगी। कैंट स्टेशन के निदेशक गौरव दीक्षित ने बताया कि सावन को देखते हुए कंट्रोल रूम से लेकर सभी सीसी कैमरों को दुरुस्त कराया जा रहा है। भीड़ प्रबंधन पर सभी विभागों के संग बैठक कर अंतिम रूप दिया जाएगा। आरपीएफ-जीआरपी को भी अलर्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें