फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज बब्बर समेत दिग्गजों ने संभाली तैयारी की कमान

Mon, 01 Aug 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
राज बब्बर
विज्ञापन
यूपी की सियासत को गरमाने के लिए दो अगस्त को होने जा रहा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के रोड शो की तैयारियों की कमान रविवार देर शाम प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने खुद संभाल ली। राज बब्बर लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधे छावनी क्षेत्र के होटल ताज पहुंचे और वहां उन्होंने एसपीजी के अधिकारियों के साथ बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) भी काशी पहुंच गए हैं।


पूर्व केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद, प्रचार अभियान समिति के संयोजक जफर अली नकवी, राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने भी काशी में डेरा डाल दिया है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता शीला दीक्षित, मोहसिना किदवई और डॉ. संजय सिंह सोमवार को काशी पहुंचेंगे। काशी की सड़कों पर मंगलवार को होने वाले कांग्रेस के मेगा शो से पहले रविवार को दिग्गज नेताओं के कैंप करने के साथ ही बैठकों का दौर शुरू हो गया। पीके ने दिन में तीन स्थानों पर कांग्रेसजनों के साथ बैठक कर मंत्रणा की। दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काशी में सीधे चुनौती सोनिया गांधी के अलावा कोई नहीं दे सकता। प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने एसपीजी के अफसरों के साथ मंत्रणा के बाद पार्टीजनों के साथ देर रात तक गुफ्तगू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें