पूर्वांचल डिस्कॉम की ओर से सर्वे करके बनाई गई रिपोर्ट में पूरे डिस्कॉम क्षेत्र के जनपदों में 2477 ट्रांसफार्मर खराब हैं। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के सलाहकार शेष कुमार बघेल ने बताया कि एमडी के निर्देश पर ट्रांसफार्मरों के रखरखाव के लिए सभी बिजली घरों को निर्देश जारी किया गया है।
लोड को बांटने की दिशा में पहल भी शुरू हो गई है। इस बार एमडी का फोकस है कि गर्मी में लोगों को निर्बाध आपूर्ति हो और राजस्व हानि रोकी जाए।