वाराणसी। बीएचयू दृश्य कला संकाय में जिस असिस्टेंट प्रोफेसर ने भगवान राम की तस्वीर की जगह अपना चेहरा लगा दिया था, उनके खिलाफ जांच की तैयारी चल रही है। कला वीथिका में खुद के चेहरे वाली भगवान की राम की तस्वीर को भी वहां से शिक्षक ने हटा दिया है।
दृश्य कला संकाय के मूर्तिकला विभाग के एक असिस्टेंट प्रोफेसर ने कला वीथिका में लगे भगवान श्रीराम का एक चित्र लगाया, जिसको देख छात्र नाराज हो गए। इस चित्र में भगवान राम की तस्वीर की जगह संबंधित शिक्षक ने अपना चेहरा लगा दिया था। पूरे मामले में विश्वविद्यालय की ओर से कोई अभी कुछ बोलने को तैयार नहीं है लेकिन शिकायत करने वाले छात्रों का कहना है कि वह बृहस्पतिवार को कुलपति से मिलकर प्रोफेसर को निलंबित कर उनके खिलाफ जांच कमेटी गठित करने की फिर मांग करेेंगे।