फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर के लिए तैयारी: बीएचयू ने मानसिक चिंताओं को दूर करने के लिए गठित की टीमें, इस तरह ऑनलाइन ले सकेंगे परामर्श

Wed, 02 Jun 2021 07:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए मानसिक चिंताओं को दूर करने के लिए कदम उठाया है। इसके लिए टीमें गठित की हैं। विशेषज्ञ 4 जून को दोपहर 3 बजे से वेबिनार का आयोजन कर छात्रों को निशुल्क परामर्श देंगे।
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय। - फोटो : file
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी हिंदी विश्वविद्यालय (बीएचयू) ने कोरोना वायरस से लड़ाई के लिए मानसिक स्वास्थ्य, मनोवैज्ञानिक चिंता एवं कल्याण पर पुर्नगठित कोविड टास्क फोर्स कमेटीका गठन किया है। यूजीसी ने यूजी और पीजी के करीब 140 कोर्सेज को ओपन ऑनलाइन मोड के जरिए ऑफर किया है। इसके अनुसार, अंडर ग्रेजुएट (यूजी) के 83 और पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) के 40 कोर्स में दाखिला दिया जाएगा। इन पाठयक्रम में स्वंय प्लेटफॉर्म के माध्यम से आवेदन करना होगा।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने कोरोना वायरस के संक्रमण की तीसरी लहर की आशंका को देखते हुए स्नातक (यूजी) के 83 और परास्नातक (पीजी) के 40 कोर्सेज को ओपन ऑनलाइन मोड के माध्यम से ऑफर किया है। इसे देखते हुए वाराणसी स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के विभिन्न विषयों के विशेषज्ञ 4 जून को दोपहर 3 बजे से वेबिनार का आयोजन कर छात्रों को निशुल्क परामर्श देंगे। इस दौरान कोविड काल में पनप रही मनोवैज्ञानिक चिंताओं का भी समाधान किया जाएगा, ताकि छात्र मानसिक रूप से स्वस्थ रह कर अच्छे से पढ़ाई कर सकें।

कमेटी के अध्यक्ष मनोचिकित्सा विभाग के प्रो. संजय गुप्ता ने बताया कि यूजीसी ने छात्रों के हित के लिए इन कमेटी का गठन किया है। कोरोना की दूसरी लहर और तीसरी लहर की परिस्थितियों को देखते हुए छात्र सुरक्षा की दृष्टि से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल कर सकें। ताकि किसी प्रकार का तनाव पैदा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

जुलाई से अक्तूबर सेमेस्टर के लिए यूजीसी द्वारा कोर्सस की सूची प्लेटफॉर्म के साथ-साथ यूजीसी की बेवसाइट पर उपलब्ध है। उनमें छात्र दाखिला ले सकते हैं। प्रो. गुप्ता ने कहा कि यूजीसी की घोषणा को लेकर स्वंय प्लेटफार्म की उपयोगियता बढ़ गई है। छात्र ओपन ऑनलाइन कोर्स के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं। इसलिए वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है, जिससे कि छात्रों को लाभ मिल सके।

कोविड में पनप रही मनोवैज्ञानिक चिंताओं इस तरह से दूर किया जा सके और मानसिक स्वास्थ्य बना रहे। बीएचयू स्टाफ और उनके परिवार के सदस्य एवं छात्र वेबिनार के लिए बिना शुल्क के पंजाकरण कराकर हिस्सा ले सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें