वाराणसी। महानगर उद्योग व्यापार समिति के कार्यसमिति की बैठक शुक्रवार को वरुणा पुल स्थित होटल सात्विक में हुई। इस दौरान कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा के साथ ही दिसंबर में संगठन का चुनाव कराने पर सहमति बनी। बैठक में समिति से संबद्ध विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
महामंत्री अशोक जायसवाल ने पिछले दो वर्षों में संगठन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। इस दौरान बताया गया कि समिति ने 125 कार्यक्रम व 20 बैठक की। शासन, प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही जनप्रतिनिधियों के साथ कई व्यापारिक संगोष्ठियों का आयोजन किया और उस दौरान समस्याओं का समाधान कराया गया। कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने आय-व्यय का ब्योरा कार्यसमिति के समक्ष रखा। अध्यक्ष प्रेम मिश्रा ने बताया कि दो वर्षों में 17 नए संगठन जोड़े गए। मुख्य संरक्षक आरके चौधरी ने पूरे संगठन को बट वृक्ष की संज्ञा दी। कार्यवाहक अध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रेम मिश्रा को दी गई। संरक्षक श्रीनारायण खेमका ने बताया कि 15 से 30 दिसंबर के बीच चुनाव होगा। बैठक में अनुज डीडवानिया, राजेश भाटिया, अजय गुप्ता, सोमनाथ विश्वकर्मा, राहुल मेहता, अंजनी मिश्र, गोकुल शर्मा, कौशल तिवारी, मनीष चौबे, रुद्र प्रताप सिंह, पंकज अग्रवाल, रजनीश कनौजिया, संजय साहू, विनय गुप्ता, रामभजन अग्रहरि, ओमप्रकाश गुप्ता, जितेंद्र सेठ, रश्मि अग्रवाल, डॉ. माधुरी श्रीवास्तव, राहुल गुप्ता, सुजीत गुप्ता उपस्थित रहे।