ग्रामीणों और परिजनों का अनुमान है कि पानी भरते समय आशा का पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। कुएं में कुछ गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और कुएं में उतरकर आशा को निकाला। परिजन उसे घोरावल सीएचसी ले आए, जहां डॉक्टर ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर शिवद्वार चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह घोरावल सीएचसी पहुंचे और मृतका के ससुराल और मायके पक्ष के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमलेश पाल ने बताया कि मामले में विधिक कार्यवाही करते हुए मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।