फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ी गर्भवती: बोली- प्रेमी ने धाेखा दिया, थाने में की थी कंप्लेन; 4 घंटे प्रोफाइल ड्रामा

Thu, 30 Jul 2026 06:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।

सार

Bhadohi News: गोपीगंज में एक गर्भवती महिला प्रेमी और उसके परिवार की प्रताड़ना से परेशान होकर टॉवर पर चढ़ गई। महिला का आरोप है कि प्रेमी ने शादी का वादा कर संबंध बनाए, लेकिन अब वह मुकर गया है और उसे झोपड़ी में रहने को मजबूर कर रहा है। तीन माह पहले थाने के सामने धरने पर बैठने पर पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कराया था।
विज्ञापन
भदोही में 200 फीट टावर पर चढ़ी गर्भवती। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोपीगंज कोतवाली के बिरनई गांव में बृहस्पतिवार को एक महिला मोबाइल टॉवर पर चढ़ गई। महिला ने प्रेमी और उसके परिवार द्वारा प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया। करीब चार घंटे तक चले हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद पुलिस प्रशासन के आश्वासन पर महिला नीचे उतरी। पुलिस उसे अपने साथ लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


मिर्जापुर जिले के एक गांव निवासी प्रतिमा बिंद का गोपीगंज कोतवाली के बिरनई गांव निवासी लवकुश बिंद के साथ पिछले कई माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का आरोप है कि इस दौरान दोनों के बीच शारीरिक संबंध बने। जिससे वह गर्भवती हो गई। 

इसके बाद उसने प्रेमी पर शादी का दबाव बनाया, लेकिन वह लगातार टालमटोल करता रहा। इसकी शिकायत थाना गोपीगंज में की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। दो दिन पूर्व कोतवाली में भी शिकायत दर्ज कराई, लेकिन ठोस कार्रवाई न होने से नाराज होकर वह बृहस्पतिवार की सुबह मोबाइल टाॅवर पर चढ़ गई। 
विज्ञापन


महिला ने बताया कि वह छह माह की गर्भवती है और उसे अपने साथ-साथ अपने अजन्मे बच्चे के लिए भी न्याय चाहिए। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी देर तक समझाने-बुझाने के बाद महिला पुलिस के आश्वासन पर टावर से नीचे उतरी।

तीन माह पहले थाने के सामने बैठी थी महिला
टॉवर पर चढ़ने वाली प्रतिमा तीन माह पहले वह थाने के सामने सड़क पर बैठ गई थी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर कोर्ट मैरिज कराने की बात कही। प्रतिमा ने बताया कि वह लवकुश के साथ उसके घर चली गई। आरोप लगााया कि लवकुश के घर वालों ने अगले दिन ज्ञानपुर कोर्ट जाते समय आधार कार्ड न होने का बहाना बनाकर शादी टाल दी। भ्के बाद भी वह बिरनई (पंनूपुर) में ही रह रहीं है। आरोप लगाया कि लवकुश के घर के लोग प्रतिमा को घर के बाहर एक झोपड़ी में रहने को जगह दिए हैं।
विज्ञापन

शादीशुदा है लवकुश
लवकुश बिंद पहले से शादीशुदा है। उसे एक लड़की और एक लड़का है। लवकुश ट्रक चलाता है। लवकुश के मुताबिक प्रतिमा आए दिन झगड़ा करती है और पुलिस बुलाती है। बुधवार की रात को प्रतिमा बिना बताए कहीं चली गई, परिजनों ने काफ़ी खोजबीन की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। सुबह पता चला कि वह चेरापुर मे स्थित एक टॉवर पर चढ़ गई है। करीब चार घंटे हाई प्रोफाइल ड्रामा के बाद किसी तरह नीचे उतरी।
महिला को समझा-बुझाकर नीचे उतारा गया है। युवक के परिजनों को भी बुलाया गया है। मामले में दोनों पक्षों की बातें सुनी जा रही है। आगे विधिक कार्रवाई की जाएगी। - सच्चिदानंद पांडेय, प्रभारी निरीक्षक, गोपीगंज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें