फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दोस्त का गला दबाया, चेहरे पर मुक्के से किया प्रहार, मरा समझकर जाने लगा आरोपी; फिर 10 हजार में हुई 'डील'

Thu, 30 Jul 2026 05:51 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: जिले के हरपुर गांव में एक युवक पर अपने दोस्त को बहाने से सुनसान स्थान पर ले जाकर गला दबाने और कुएं में फेंककर हत्या का प्रयास करने का आरोप लगा है। घायल युवक किसी तरह बच निकला। पुलिस ने पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र का मामला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Crime: मिर्जामुराद क्षेत्र के हरपुर गांव में दोस्ती को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। एक युवक पर अपने ही दोस्त को बहाने से सुनसान स्थान पर ले जाकर गला दबाकर हत्या का प्रयास करने और उसे कुएं में फेंक देने का आरोप लगा है। पीड़ित के पिता की तहरीर पर मिर्जामुराद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हरसोस गांव निवासी प्रकाश चंद्र ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र विवेक कुमार पटेल 28 जुलाई की रात करीब 12:30 बजे लहूलुहान और बदहवास हालत में किसी तरह घर पहुंचा। सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस भी मौके पर पहुंची। विवेक ने परिजनों को बताया कि हरपुर निवासी उसका परिचित सराफत अली रात करीब 9:30 बजे किसी जरूरी काम का बहाना बनाकर उसे बाइक से अपने साथ ले गया।

आरोप है कि मेहंदीगंज के पास रिंग रोड किनारे स्थित एक कुएं के पास पहुंचने पर आरोपी ने पीछे से गमछे से उसका गला कस दिया। विरोध करने पर उसके चेहरे पर मुक्का मारकर बेहोश कर दिया। विवेक का आरोप है कि होश आने पर उसने खुद को लहूलुहान हालत में कुएं के अंदर पाया। शोर मचाने पर आरोपी वहीं मौजूद मिला और कथित तौर पर उसने कहा कि वह उसे मृत समझकर कुएं में फेंक गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस

पीड़ित के अनुसार काफी देर तक गुहार लगाने के बाद करीब एक घंटे बाद आरोपी वापस आया और साड़ी के सहारे उसे कुएं से बाहर निकाला। आरोप है कि उसने इलाज के लिए 10 हजार रुपये देने की बात कही और घटना की जानकारी किसी को देने पर दोबारा जान से मारने की धमकी भी दी।

घटना के बाद परिजनों ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पीड़ित पक्ष ने युवक का मोबाइल फोन और पर्स भी गायब होने का आरोप लगाया है। मिर्जामुराद पुलिस ने पीड़ित के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गोपाल जी कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें