फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी: लापता युवक को खोज परिजनों को सौंपा, चार दिन पहले बाइक लेकर घर से निकला था

Sat, 21 Feb 2026 03:09 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: भारतगंज चौकी पुलिस ने युवक को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। युवक को आंखों के सामने देखकर परिजनों के चेहरे खिल उठे।
विज्ञापन
पुलिस ने युवक को परिजनों को सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसिक बीमारी से पीड़ित युवक को खोजकर पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इंस्पेक्टर अनिल वर्मा ने बताया कि चुनमुन यादव (35) पुत्र भुईधर यादव निवासी चितौरा, थाना सिधौरा (वाराणसी) 16 फरवरी को घर से बाइक लेकर निकला था। इसके बाद से उसका पता नहीं चला। 

विज्ञापन


बृहस्पतिवार शाम डेंगुरपुर गांव के एक ग्रामीण ने बताया कि गंगा घाट पर एक युवक मिला, जो अपना मोबाइल वहीं फेंककर चला गया था। पुलिस ने मोबाइल को चार्ज कर ऑन किया तो परिजनों का कॉल आया। 

इसके बाद परिजनों को मांडा थाने बुलाया गया। शुक्रवार को भारतगंज चौकी पुलिस ने युवक को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। चुनमुन को अपनी आंखों के सामने देखकर परिजनों के चेहरे खिल उठे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें