फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माघ मेला: हर आधे में घंटे मिलेगी बस सेवा, वाराणसी परिक्षेत्र के सात डिपो से 200 बसों का होगा संचालन

Sat, 08 Jan 2022 11:41 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच 14 जनवरी से प्रयागराज में माघ मेला शुरू हो जाएगा। यात्रियों की सुविधा के लिए 13 जनवरी से वाराणसी परिक्षेत्र के सात डिपो से लगभग 200 बसें संचालित की जाएंगी। 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज की बसें - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रयागराज में लगने वाले माघ मेले में एक माह तक बसों के संचालन के लिए परिवहन निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए 13 जनवरी से वाराणसी परिक्षेत्र के सात डिपो से लगभग 200 बसें संचालित की जाएंगी। 

विज्ञापन


वाराणसी से प्रयागराज के लिए हर साल की तरह इस साल भी माघ मेले के लिए वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, गाजीपुर, सोनभद्र से बसों को विभिन्न रूटों के माध्यम से संचालित किया जाएगा। जिससे यात्रियों को आधे-आधे घंटे में बसों की सुविधा मिलेगी। इनमें साधारण के अलावा जनरथ भी शामिल होंगी।

सुबह से ही इन बसों को प्रयागराज के लिए संचालित किया जाना शुरू कर दिया जाएगा। जो रात 12 बजे तक  उपलब्ध होंगी। वहीं विशेष तिथियों पर बस संचालन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक रोडवेज  कमलाकांत तिवारी ने कहा कि बसों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन

डिपोवार सभी एआरएम को इसकी जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। यात्रियों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए हर स्तर पर व्यवस्था की जाएगी।
पढ़ेंः रविवार को वाराणसी से चलने वाली दो ट्रेनें रहेंगी निरस्त, कई का मार्ग परिवर्तन, देखें सूची
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें