फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- काशी, मथुरा और अयोध्या तय करेगी अगला पीएम

Thu, 09 Aug 2018 02:19 PM IST
आलोक कुमार त्रिपाठी, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनारस में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि 2019 का प्रधानमंत्री किसान, युवा और काशी, मथुरा, अयोध्या तय करेगी। राष्ट्रीय किसान परिषद के बैनर तले देश भर के 162 किसान संगठन एकजुट होकर किसानों की आवाज को बुलंद करेंगे।
विज्ञापन


किसानों को कर्ज मुक्त करने के लिए आंदोलन की रूपरेखा तैयार की गई है। 15 अगस्त को मध्य प्रदेश से इस आंदोलन की शुरुआत होगी। वर्तमान केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से दिशाहीन सरकार है।

बुधवार को बातचीत के दौरान तोगड़िया ने कहा कि किसान आंदोलन के तहत एक लाख गांवों में राष्ट्रीय किसान परिषद संगठन को तैयार किया जाएगा। 2019 के पहले देश के सभी राजनीतिक दलों और सत्ता में बैठे लोगों को किसानों के हित में सही निर्णय लेने के लिए बाध्य करेंगे।
विज्ञापन


चुनाव लड़ने के सवाल पर उनका कहना था कि परिस्थितियों के हिसाब से निर्णय लिया जाएगा। वर्तमान केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से दिशाहीन सरकार है। किसानों के मुद्दे पर पूर्ववर्ती सरकारों और वर्तमान केंद्र सरकार में कोई खास अंतर नहीं है।

फसल बीमा योजना का लाभ देश के केवल आठ फीसदी किसानों को ही मिल रहा है। बीमा योजना के लिए चिह्नित की गई 22 कंपनियों में से 15 कंपनियां तो प्राइवेट हैं। किसानों के हित के लिए बनाए गए स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों को अभी तक लागू नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें