फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल केस पर प्रवीण तोगड़िया का तंज: अभी मंदिरों के नीचे मिलते थे शिवलिंग, अब घरों में भी ढूंढना पड़ेगा

Mon, 16 Dec 2024 02:56 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी में प्रवीण तोगड़िया ने बांग्लादेश और संभल मुद्दे पर कहा कि भारत को भी इजरायल की भांति काम करना होगा। कहा कि हिंदूओं के अत्याचार को देखते हुए वर्टिकल स्ट्राइक करना होगा। 
विज्ञापन
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी दौरे पर आए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बांग्लादेश और संभल के मुद्दे पर भी कड़ी टिप्पणी की। दशमी रामलीला मैदान के पास आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि भारत को भी इजरायल की भांति काम करना होगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विश्व में कहीं भी किसी भी हिंदू का उत्पीड़न हो रहा है। उसके कस्टोडियन के नाते भारत को भी इजरायल की भांति काम करना होगा। बांग्लादेश और पाकिस्तान में हिंदुओं के अत्याचार को देखते हुए सर्जिकल नहीं बल्कि वर्टिकल स्ट्राइक करना होगा। 

संभल मामले में कहा कि पुलिस देश का सिंबल होता है और पुलिस पर हमला करने वाला देश का गद्दार होता है। अभी तक तो मंदिरों के नीचे शिवलिंग मिलते थे अब घरों में भी शिवलिंग ढूंढना पड़ेगा। कहा कि हिंदुओं का उत्पीड़न करने वाला समाज कभी उनका भाई नहीं हो सकता है। सभी को अपने घर पर हनुमान चालीसा, रामायण का पाठ करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि महाकुंभ में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद और राष्ट्रीय बजरंग दल जरूरतमंदों की मदद करेगा। साथ ही गरीबों को कंबल, भोजन आदि की व्यवस्था करेगा। प्रवीण तोगड़िया ने हिंदू रक्षा निधि अर्पण के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। कहा कि सभी लोग अपनी इच्छा से संगठन को सहयोग दें। इससे हिंदुओं को मजबूत किया जा सके। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें