आज भी वह कर्नाटक टीम से जुड़े हैं। अब तक कर्नाटक टीम से रणजी ट्राफी, विजय हजारे ट्राफी, रणजी ट्राफी और सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 2016 और 2017 में भी आईपीएल टीम का हिस्सा रहे और रायल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में शामिल रहे लेकिन उन्हें एक भी आईपीएल मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने टी-20 के घरेलू टूर्नामेंट्स में कर्नाटक की ओर से खेलते हुए छह मैच में आठ विकेट लिए हैं। कर्नाटक को सैय्यद मुश्ताक अली ट्राफी जितवाने में अहम भूमिका अदा की।
कर्नाटक प्रीमियर लीग में अच्छे प्रदर्शन का मिला इनाम
वर्ष 2015-16 में प्रवीण दुबे केे पहली बार कर्नाटक के लिए लिस्ट ए क्रिकेट में खेलने का मौका मिला था। कर्नाटक में आयोजित कर्नाटक प्रीमियर लीग में शानदार प्रदर्शन करने पर बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का उन्हें मौका मिला। वर्ष 2014-15 में उन्होंने हुबली टाइगर्स के लिए छह मैच में सात विकेट झटके।
शुरू से ही सीखने की थी ललक
उनके कोच रह चुके भूपेंद्रवीर सिंह ने कहा कि प्रवीण दुबे में शुरू से ही सीखने की काफी ललक थी। यह जनपद के लिए बड़े गौरव की बात है कि आज प्रवीण दुबे ने जनपद के मान को एक बार फिर बढ़ाया है।