फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलन : प्रवासियों के स्वागत और सुरक्षा में कोताही नहीं हो

Fri, 04 Jan 2019 04:18 PM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
डीजीपी और मुख्य सचिव तैयारियों को समझते हुए। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश के मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडेय और डीजीपी ओपी सिंह ने गुरुवार को 21 से 23 जनवरी तक यहां होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लिया। दोनों आला अधिकारियों ने अधीनस्थों को हिदायत दी कि प्रवासियों के स्वागत-सत्कार और सुरक्षा में कोई भी कमी नहीं रहनी चाहिए।
विज्ञापन


ऐसे सभी प्रबंध किए जाने चाहिए, ताकि प्रवासी भारतीय यहां अलौकिक छटा निहार सकें और उनकी यात्रा आनंददायक हो। ऐढ़े गांव में निर्माणाधीन टेंट सिटी, बड़ा लालपुर स्थित दीनदयाल हस्तकला संकुल और स्टेडियम के निरीक्षण और कमिश्नरी में बैठक के बाद दोनों अधिकारी हेलीकॉप्टर से प्रयागराज चले गए।

बैठक में मुख्य सचिव ने कहा कि टेंट सिटी के साथ शहर को भव्य ढंग से सजाएं। प्रवासियों की मेहमाननवाजी पर जोर देते हुए कहा कि यहां से वे नई अनुभूति एवं ऊर्जा के साथ अपने देश लौटें। प्रवासियों के साथ के लिए लाइजनिंग अधिकारी एवं गाइडों को शीघ्र प्रशिक्षण देने को कहा।
विज्ञापन


गंगा घाटों, प्रमुख स्थलों पर फसाड लाइटिंग के निर्देश दिए। गंगा महोत्सव के अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों को व्यवस्थित एवं नियंत्रित तरीके से कराने को कहा। बताया कि सम्मेलन के दौरान चिकित्सा सुविधा के लिए एयर एंबुलेंस भी मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने प्रजेंटेशन के माध्यम से अब तक की तैयारियां के बारे में बताया। पहली बार यूपी में हो रहे सम्मेलन के लिए तय तीनों कार्यक्रम स्थलों पर काशी के महात्म्य, ऐतिहासिकता, पौराणिकता, संस्कृति, धरोहर और हस्तशिल्प के साथ यहां के खानपान की झलक दिखाई जाएगी। संस्कृति विभाग की ‘राम की विश्व यात्रा’ प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र होगी। इसमें काशी की गलियों में रहने वाले विश्वस्तरीय संगीत घरानों पर भी फोकस किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें