फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर भी छाया रहा प्रवासी भारतीय सम्मेलन 

Tue, 22 Jan 2019 12:32 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
प्रवासी भारतीय सम्मेलन न सिर्फ प्रवासियों के मन में बल्कि ट्विटर पर भी छाया रहा। मेहमानों का आगमन होते ही सोशल मीडिया प्रवासी भारतीय सम्मेलन के ढेरों पोस्ट से पटा रहा।
विज्ञापन


ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम के साथ ही सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर प्रवासी भारतीयों के साथ ही देश के लोगों ने भी फोटो और वीडियो शेयर कर खुशी जताई। दिन भर सम्मेलन ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में शामिल रहा। वाराणसी को गूगल पर खोजने के साथ ही यहां हुए विकास कार्यों की फोटो और वीडियो ट्वीट किए गए।

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने अपने मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार के ट्वीट को री-ट्वीट कर सम्मेलन के आयोजन के शुरू होने और अपने संबोधन की जानकारी दी। केंद्रीय युवा, खेल और सूचना राज्य मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने तीन तस्वीरों और एक वीडियो के साथ दो ट्वीट कर युवा प्रवासी भारतीय सम्मेलन के आयोजन की जानकारी दी।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश की मंत्री स्वाति सिंह ने तीन आयोजन से जुड़ी 12 तस्वीरों के साथ तीन ट्वीट कर सम्मेलन की शुरुआत की जानकारी दी। इसके साथ ही प्रवासी भारतीय सम्मेलन के ट्विटर हैंडल से एक-एक कर कई फोटो और वीडियो ट्वीट कर सम्मेलन की जानकारी दी गई। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें