फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलनः अप्रवासियों के लिए 42 एकड़ में बनाए जाएंगे स्विस कॉटेज

Sun, 19 Aug 2018 04:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले अप्रवासियों के ठहरने के लिए रिंग रोड के पास 42 एकड़ में स्विस कॉटेज  बनाए जाएंगे। यहां करीब दो हजार अस्थाई आवास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


सम्मेलन की तैयारियां जानने के लिए शनिवार को वाराणसी पहुंचे प्रदेश के प्रमुख सचिव एनआरआई आरके सिंह और विदेश मंत्रालय के संयुक्त सचिव मनोज महापात्रा ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया।

बड़ालालपुर स्थित पं. दीनदयाल हस्तकला संकुल सभागार में बैठक कर सम्मेलन के आवासीय और यातायात व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में वाराणसी में अगले वर्ष 21 से 23 जनवरी तक तीन दिवसीय होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस की तैयारी की समीक्षा की गई।
विज्ञापन


प्रवासी भारतीय सम्मेलन के लिए बनाए जाने वाले अस्थाई आवास दो प्रकार के होंगे। इसमें फैमिली और नॉन फैमिली काटेज होंगे। हस्तकला संकुल में विदेश, वाणिज्य, संस्कृति, पर्यटन सहित अन्य मंत्रालयों के कैंप कार्यालय भी रहेंगे।
विज्ञापन

50 सेफ हाउस बनाए जाएंगे

निरीक्षण करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
वीआईपी के लिए 50 सेफ हाउस बनाए जाएंगे। विदेश मंत्रालय की ओर वीआईपी के लिए होटल में कमरे बुक करा दिए गए हैं। अब तक की तैयारियों की समीक्षा आगामी 25 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

इससे पहले आवास, यातायात, खानपान सहित अन्य तैयारियों की रूपरेखा बनाने का निर्देश दिया गया। अप्रवासियों के लिये आवासीय व्यवस्था हरहुआ विकास खण्ड के ऐढ़े में कार्यक्रम स्थल के संबंध में व्यापक मंथन हुआ।

आवासीय स्थल हेतु ऐढ़े में उपलब्ध 42 एकड़ जमीन के अलावा रिंग रोड के किनारे उपलब्ध भूमि का प्रमुख सचिव ने स्थलीय निरीक्षण किया। प्रमुख सचिव ने कार्यक्रम के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर रखे जाने के साथ ही सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम कराये जाने का निर्देश दिया।

निरीक्षण एवं बैठक के दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल, डीएम सुरेन्द्र सिंह, विशेष सचिव एनआरआई अरुण सिंह सहित ओएसडी एनआरआई आनन्द कुमार पाण्डेय, मंसूर कटियार के अलावा लोक निर्माण विभाग, पर्यटन आदि विभागों के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें