फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: प्रसन्ना प्रधान को मिली एयरपोर्ट निदेशक की जिम्मेदारी, पुनीत गुप्ता मुख्यालय भेजे गए

Tue, 13 Oct 2026 01:23 PM IST
किशन चौबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के संशोधित प्रशासनिक आदेश के तहत प्रसन्ना प्रधान को वाराणसी एयरपोर्ट का नया निदेशक बनाया गया है। पुनीत गुप्ता को मुख्यालय में जीएम (आरसीएस) के पद पर तैनात किया गया है, जबकि संतोष ढोके पुणे एयरपोर्ट के निदेशक बने रहेंगे।
विज्ञापन
प्रसन्ना प्रधान होंगे वाराणसी एयरपोर्ट के नए निदेशक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, वाराणसी के निदेशक पद पर प्रसन्ना प्रधान की नियुक्ति की गई है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) की ओर से जारी संशोधित प्रशासनिक आदेश में यह बदलाव किया गया है। इसके साथ ही वाराणसी एयरपोर्ट पर तैनात पुनीत गुप्ता को मुख्यालय में जीएम (आरसीएस) (एक्स-कैडर) के पद पर भेजा गया है।
विज्ञापन


पहले जारी आदेश में हुआ बदलाव
संशोधित आदेश के अनुसार, प्रसन्ना प्रधान अब वाराणसी एयरपोर्ट के नए एयरपोर्ट निदेशक (एपीडी) होंगे। इससे पहले उन्हें पुणे एयरपोर्ट का निदेशक बनाए जाने की चर्चा थी। वहीं, पुनीत गुप्ता को पहले भुवनेश्वर एयरपोर्ट का निदेशक बनाए जाने का आदेश प्रस्तावित था, लेकिन संशोधित सूची में उन्हें मुख्यालय में तैनाती दी गई है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

पुणे में बने रहेंगे संतोष ढोके
प्रशासनिक बदलाव के तहत संतोष ढोके को पुणे एयरपोर्ट के निदेशक पद पर यथावत रखा गया है। पहले जारी आदेश में उन्हें वाराणसी एयरपोर्ट का निदेशक बनाए जाने की बात थी। संशोधित आदेश के बाद वाराणसी, पुणे और मुख्यालय में अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें