फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashi Vishwanath: अन्नकूट पर 21 कुंतल का चढ़ा बाबा को प्रसाद, पंचबदन रजत प्रतिमा की उतारी गई आरती

Tue, 14 Nov 2023 09:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

अन्नकूट पर्व पर हर साल की भांति इस वर्ष भी विभिन्न प्रांतों से आए लोगों ने बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। देर शाम आरती के पश्चात पांच दिनों से चल रहे माता अन्नपूर्णा के दरबार में अन्न और धन के वितरण का कार्य भी संपन्न हो गया।
विज्ञापन
बाबा काशी विश्वनाथ को अर्पित किए गए 56 भोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री काशी विश्वनाथ धाम में अन्नकूट का पर्व बड़े धूमधाम से मनाया गया। बाबा श्री काशी विश्वनाथ के मध्यान्ह भोग आरती के पश्चात पंचबदन रजत प्रतिमा स्थापित की गई, जिसकी मंदिर के पुजारी ने भव्य आरती उतारी। आरती के पश्चात बाबा को 21 कुंतल से निर्मित 56 भोग अर्पित किया गया। इस दौरान बाबा के दरबार में दर्शन करने के लिए देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ रही। 

विज्ञापन

श्रद्धालु बाबा की एक झलक पाने के लिए बेताब दिखे। अन्नकूट पर्व पर हर साल की भांति इस वर्ष भी विभिन्न प्रांतों से आए लोगों ने बाबा के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। देर शाम आरती के पश्चात 5 दिनों से चल रहे माता अन्नपूर्णा के दरबार में अन्न और धन के वितरण का कार्य भी संपन्न हो गया। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि अन्नकूट का पर्व श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।
विज्ञापन

इसमें पिछले कई दिनों से मंदिर में मिठाइयों और व्यंजनों को बनाने का कार्य शुरू हो जाता है। दोपहर की भोग आरती के पश्चात सभी व्यंजन बाबा को अर्पित किए जाते हैं और अगले दिन से इस प्रसाद के वितरण का कार्य मंदिर द्वारा किया जाता है। इस बार मंदिर का प्रसाद मंदिर के हेल्प डेक्स काउंटर से भी रसीद काट कर प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें