फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमोद निगम की हत्या के विरोध में बाजार बंद

Thu, 19 Jan 2017 02:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/वाराणसी
विज्ञापन
प्रमोद की हत्या के विरोध में बंद दूकानें।
विज्ञापन
वाराणसी। व्यापारी नेता प्रमोद निगम की हत्या के विरोध में सारनाथ, हुकुलगंज, इंग्लिशिया लाइन, लंका सहित अन्य इलाकों में पटरी दूकानें पूरी तरह बंद रहीं। बुधवार को शवयात्रा में सैकड़ों की तादाद में लोग शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। इस बीच फुटपाथ और पटरी कारोबारियों की आवाज रहे प्रमोद की हत्या का गम हर चेहरे पर था, वहीं कातिलों की गिरफ्तारी न होने से गुस्सा भी था। मणिकर्णिका घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। पटरी व्यापारियों ने कहा कि गुरुवार को भी दूकानें बंद रहेंगी और इंग्लिशिया लाइन तिराहे पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


हुकुलगंज निवासी प्रमोद निगम फेरी-पटरी, ठेला व्यवसायी संघ की स्थापना से पहले विश्व हिंदू परिषद से जुड़े थे। हालांकि पटरी-ठेला व्यवसायी संघ के जरिये गरीबों और कमजोरों के संघर्ष की लड़ाई की शुरुआत के बाद उन्होंने कभी खुद को दलीय सीमाओं में नहीं बांधा। मंगलवार की रात इंग्लिशिया लाइन तिराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने प्रमोद की गोली मारकर हत्या कर दी। इसकी सूचना पाकर रात में ही बड़ी तादाद में व्यापारी और सामाजिक-राजनीतिक संगठनों के लोग अस्पताल पहुंच गए थे।

बुधवार की सुबह घटना की जानकारी पाकर सैकड़ों की भीड़ हुकुलगंज स्थित उनके आवास पर जमा हो गई। यहां से सुबह दस बजे निकली शवयात्रा में सभी राजनीतिक दलों, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के अलावा आम लोग भी शामिल थे। शवयात्रा को इंग्लिशिया लाइन तिराहे ले जाने की जिद पर अड़े लोगों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। इस दौरान हुकुलगंज, जगतगंज, लहुराबीर, मैदागिन, चौक सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। घटना के विरोध में कैंट से लंका तक पटरी दूकानदारों ने अपनी दूकानें नहीं खोलीं।
विज्ञापन


मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। मुखाग्नि उनके छोटे बेटे गोविंदा ने दी। इसके पहले शवयात्रा में कांग्रेस विधायक अजय राय, भाजपा विधायक रवींद्र जायसवाल, व्यापारी नेता अजीत सिंह बग्गा, पूर्व मेयर कौशलेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालू, छावनी बोर्ड के सदस्य शैलेंद्र सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सचिव डॉ. हरी महेंद्र सिंह दुआ, पार्षद अशोक मौर्या, राजेश यादव सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। इस दौरान सुरक्षा के चाकचौबंद इंतजाम किए गए थे। एसपी सिटी राजेश यादव, सीओ चेतगंज एएसपी अनुराग आर्या, सीओ कैंट राजकुमार यादव के साथ ही क्यूआरटी और इलाकाई थानों के थानेदार अपनी फोर्स के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें