फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीप्रकाश अध्यक्ष, अनिल महामंत्री निर्वाचित

Thu, 31 Dec 2015 01:56 AM IST
ब्यूरो, वाराणसी अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में श्रीप्रकाश अध्यक्ष और राजीत यादव उपाध्यक्ष चुने गए। अनिल यादव महामंत्री और अभिषेक गुप्ता पुस्तकालयमंत्री निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन

इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का खाता भी नहीं खुला। शाम सात बजे परिणाम आने के बाद चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में प्राचार्य ने पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
 बुधवार सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक गहमागहमी के बीच 14 बूथों पर  7354 में से 3206 विद्यार्थियों ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान विभिन्न पदों पर चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी जहां परिसर के भीतर आने वाले विद्यार्थियों से वोट की अपील करते रहे वहीं बाहर उनके समर्थक भी विनती करते नजर आए।
विज्ञापन

अपराह्न तीन बजे से शुरू हुई मतगणना करीब सात बजे तक चली। चुनाव अधिकारी डॉ. विजय कुमार राय ने विजयी पदाधिकारियों की घोषणा की जिसके बाद प्राचार्य डॉ. सोहन लाल यादव ने सभी को प्रमाण पत्र देकर शपथ दिलाई। चार प्रमुख पदों के अलावा कला संकाय प्रतिनिधि पद पर मान सिंह, वाणिज्य संकाय शिवांग मिश्रा, विज्ञान संकाय फैद अहमद, विधि संकाय राहुल कुमार और शिक्षा संकाय प्रतिनिधि पद पर सुशील यादव निर्विरोध निर्वाचित हुए। प्राचार्य ने बताया कि कॉलेज में तीन जनवरी तक अवकाश रहेगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें