फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में खुला एनएसडीसी का मॉडल सेंटर

Wed, 30 Dec 2015 02:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
 नए साल से ठीक दो दिन पहले केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राजीव प्रताप रूडी ने काशी को नेशनल स्किल डेवलपमेंट कारपोरेशन (एनएसडीसी) के मॉडल सेंटर की सौगात दी।
विज्ञापन

पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर नदेसर के वरुणा अपार्टमेंट में इसकी शुरुआत हुई। जल्द ही जिले में एनएसडीसी के दो और सब सेंटर खोले जाएंगे। जबकि रूडी ने प्रदेश में ऐसे 70 सेंटर खोलने का एलान किया। मॉडल सेंटर में एक ही छत के नीचे कौशल विकास के कई आयामों टेलीकॉम, सिलाई, कढ़ाई, विमानन, होटल, हेयर ड्रेसिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

यहां क्लास रूम के साथ ही प्रैक्टिकल के लिए मॉडल रूम भी बनाए गए हैं। ट्रेनिंग डायरेक्टर शिवेंद्र सिंह ने बताया कि 1500 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग चल रही है। प्रशासनिक निदेशिका अंजनी सिंह के अनुसार जल्द ही हरहुआ और लोहता में भी सब सेंटर खोले जाएंगे।
विज्ञापन

 प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर पर मुहैया होंगे। देश-दुनिया की नामचीन कंपनियां यहां कैंपस सेलेक्शन के लिए आमंत्रित की जाएंगी। उद्घाटन समारोह में रूडी ने कहा कि देश को तीन करोड़ प्रशिक्षित युवाओं की जरूरत है। केवल पर्यटन उद्योग को ही 40 लाख लोगाें को जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कौशल विकास से लोगों को रोजगार मिलने के साथ ही कार्य की गुणवत्ता भी बढ़ेगी। उधर, रूडी ने नदेसर स्थित एक होटल में  संत रविदास शिल्प एवं विकास संस्थान द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र ‘विशाखा’ का उद्घाटन किया। समारोह में गुजरात के सांसद सीआर पाटिल और भाजपा नेता सुनील ओझा भी मौजूद रहे। इसी क्रम में उन्होंने नरिया स्थित रामनाथ चौधरी शोध संस्थान में भारतीय माइक्रो क्रेडिट के सहयोग से सौ ई-रिक्शा और कौशल प्रमाण पत्र वितरित किया। चौकाघाट स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें