फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रज्ञा सिंह का राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के पूरा रघुनाथपुर की प्रज्ञा सिंह का चयन राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम में हुआ है। बास्केटबॉल कोर्ट पर रिबाउंड एक्सपर्ट प्रज्ञा सिंह अपने कॅरिअर के तीसरे राष्ट्रीय मुकाबले में खेलेंगी। 75वीं जूनियर राष्ट्रीय महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2 से 9 सितंबर तक पंजाब के लुधियाना में खेली जाएगी।
विज्ञापन

आगरा के एकलव्य स्टेडियम की खिलाड़ी प्रज्ञा इसके पहले अंडर-17 राष्ट्रीय और यूथ राष्ट्रीय टीम की सदस्य रह चुकी हैं। राष्ट्रीय टीम में चयन की जानकारी मिलने पर क्षेत्रवासियों ने उनके परिजनों को बधाई दी। आगरा बास्केटबॉल एसोसिएशन के महासचिव डॉ. हरि सिंह, कोच श्यामवीर सिंह, प्रीति सिंह और मनीष सिंह और क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा ने चयन की जानकारी दी। प्रज्ञा के दादा राजेश कुमार सिंह भी बास्केटबॉल के खिलाड़ी हैं। उनकी देखरेख में प्रज्ञा ने खेल की शुरूआत की। प्रज्ञा ने कहा कि यहां तक पहुंचने में छोटे बाबा रमेश कुमार सिंह और माता-पिता का विशेष सहयोग रहा है। वाराणसी जिला बास्केटबॉल संघ के संयुक्त सचिव विभोर भृगुवंशी ने बताया कि यह काशी के लिए गौरव की बात है। काशी के खिलाड़ी लगातार अच्छा कर रहे हैं। जिले के विशेष भृगुवंशी भी भारतीय बास्केटबॉल टीम में हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें