इन लाभार्थियों द्वारा आवास का निर्माण न शुरू कराने से विभाग परेशान है। कई बार विभाग की ओर से लाभार्थियों को आवास का निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया गया। लेकिन इन लोगों ने आवास का निर्माण शुरू नहीं किया गया। जिसे लेकर पीओ डूडा की ओर से सभी को चेतावनी जारी की गई है कि वह जल्द से जल्द निर्माण शुरू करें। अगर ऐसा नहीं किया तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर जारी की गई धनराशि की वसूली शुरू कर दी जाएगी।
नगर निकाय और उनमें लाभार्थी, जिन्होंने नहीं शुरू किया निर्माण
नगर निकाय का नाम पहली किश्त दूसरी किश्त
आजमगढ़ नपा 15 29
मुबारकपुर नपा 04 08
अतरौलिया नपं 02 01
अजमतगढ़ नपं 08 08
बिलरियागंज नपं 06 06
जीयनपुर नपं 02 15
लालगंज नपं 11 05
महराजगंज नपं 03 02
माहुल नपं 10 27
मेंहनगर नपं 02 03
निजामाबाद नपं 02 16
फूलपुर नपं 00 01
सरायमीर नपं 03 12
अरविंद कुमार पांडेय (पीओ डूडा) ने बताया कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत 201 लाभार्थियों को धनराशि जारी हुई थी। जिसमें 68 लोगों को पहली किश्त और 133 लोगों को दूसरी किश्त मिल गई है, लेकिन इन लोगों ने निर्माण शुरू नहीं कराया है। कहने के बाद भी निर्माण शुरू न करने पर इन लोगों को चेतावनी जारी की गई है। अगर जल्द निर्माण शुरू नहीं किया जाता है तो इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराकर पैसे की वसूली की जाएगी।