फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pradhan Mantri Mudra Yojana: वाराणसी में 54 हजार लोगों ने नहीं जमा किए 302 करोड़, नोटिस की तैयारी

Thu, 13 Nov 2025 04:54 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: लोन की किस्त निकलवाने की तैयारी में अब बैंक वाले भी लग गए हैं। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के लाभार्थियों को नोटिस भेजी जाएगी। इसमें बिना गारंटी के 50 हजार से 5 लाख तक का लोन रोजगार के लिए लोगों को दिया गया था।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Pradhan Mantri Mudra Yojana: प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए दिए गए लोन अब बैंकों के लिए सिरदर्द साबित हो रहे हैं। जिले में इस योजना से लोन लिए करीब 17 प्रतिशत लोगों ने लोन की किस्त ही नहीं जमा की। 

विज्ञापन


बैंकों की समीक्षा में सामने आया है कि 316567 लाभार्थियों में से 54179 लोगों ने अब तक अपने ऋण की वापसी नहीं की है। इस कारण बैंकों को लगभग 301.87 करोड़ रुपये की राशि एनपीए (नॉन परफॉर्मिंग एसेट) के रूप में दर्ज करनी पड़ी। बैंक की ओर से इन बकायेदारों को नोटिस भेजने की तैयारी की जा रही है। 

बैंकों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मुद्रा योजना के तहत केंद्र सरकार उद्योग शुरू करने के इच्छुक लोगों को 20 लाख रुपये तक का लोन बिना किसी गारंटी और प्रोसेसिंग शुल्क के उपलब्ध कराती है। बैंकों की समीक्षा में सामने आया कि करीब 17 फीसदी लाभार्थी लोन की वापसी को लेकर उदासीन हैं। 

विज्ञापन
Trending Videos

नोटिस भेजने की तैयारी

जानकारी के अनुसार, जिले के 568 बैंक शाखाओं में मुद्रा योजना के बकायेदारों की सूची लंबी है। बैंकों का कहना है कि 120 करोड़ रुपये का एनपीए अब उनके खातों पर बोझ बन चुका है और इसकी आधी राशि डूबने की आशंका जताई जा रही है। परिणामस्वरूप, बैंक अब बिना गारंटी वाले ऋण देने से कतराने लगे हैं।

कई बैंक प्रबंधन अब इस तरह की योजनाओं में ऋण वितरण की प्रक्रिया को धीमा करने के पक्ष में हैं। वहीं, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) अविनाश अग्रवाल ने बताया कि बैंक अब भी रोजगारपरक योजनाओं के तहत लोन देने की नियमित प्रक्रिया अपना रहे हैं। जिन मामलों में ऋण एनपीए घोषित हो गया है, वहां बैंक अपने स्तर पर रिकवरी करा रहे हैं। 

सबसे ज्यादा पैसे पीएम किशोर योजना में फंसे: पीएम मुद्रा योजना में सबसे बड़े बकायेदार किशोर योजना के अंतर्गत लोन लेने वाले हैं। इस योजना में बैंकों के 128.64 करोड़ रुपये फंसे हैं। बैंकों की ओर से 18098 खातों को एनपीए घोषित किया गया है। इसके अंतर्गत बिना गारंटी के 50 हजार से 5 लाख तक का लोन रोजगार के लिए लोगों को दिया गया था। 
विज्ञापन

किस योजना में कितने फंसे
योजना कुल लोन खाते बकाया ऋण एनपीए खात एनपीए अमाउंट
शिशु 152059 305.52 करोड़ 34780 60 करोड़ 
किशोर 152591 1107.76 करोड़ 18098 128.64 करोड़ 
तरुण 11258 682.83 करोड़ 1815 109.66 करोड़ 
तरुण प्लस  659 264.50 करोड़ 26 3.57 करोड़
योग 316567 2360.61 करोड़ 54719 301.87 करोड़ 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें