फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना: पांच साल में 84599 गर्भवती महिलाओं को मिला लाभ, इस साल 5625 का हुआ पंजीकरण

Sat, 03 Sep 2022 09:24 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

मोदी सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली योजना 'प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना' (Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana-PMMVY) का लाभ गर्भवती महिलाएं ले रही हैं। योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिला को तीन किस्तों में 5,000 रूपये दिये जाते हैं। 
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं, युवतियों, बुजुर्गों और छात्रों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। मोदी सरकार की तरफ से चलाई जाने वाली योजना 'प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना' (Pradhan Mantri Matritva Vandana Yojana-PMMVY) का लाभ गर्भवती महिलाएं ले रही हैं। इस योजना को केंद्र सरकार की तरफ से 1 जनवरी 2017 को शुरू किया गया था।

विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए चल रही प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में अब तक पांच साल में 84599 महिलाओं को लाभ मिल चुका है। नियमानुसार उनके खाते में 33 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में अब तक 5625 महिलाओं का पंजीकरण हुआ और 3.18 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना सप्ताह के तहत शहरी और ग्रामीण इलाकों में जरूरी टीके के साथ ही महिलाओं को संस्थागत  प्रसव से संबंधी जानकारियां दी जा रही हैं।

 तीन किश्तों में मिलते हैं पांच हजार रुपये
सीएमओ डॉक्टर संदीप चौधरी ने बताया कि योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिला को तीन किस्तों में 5,000 रूपये दिये जाते हैं। इसके लिए पंजीकरण कराना पड़ता है। रजिस्ट्रेशन होते ही लाभार्थी को 1,000 रूपये की पहली किस्त सीधे उसके खाते में जाती है। दूसरी किस्त 2,000 रूपये की प्रसव पूर्व पहली जांच होने पर और 2000 रूपये की तीसरी किस्त बच्चे के जन्म के बाद टीकाकरण का पहला चक्र पूरा होने के बाद दी जाती है। यह सभी भुगतान लाभार्थी के बैंक के खाते में सीधे किये जाते हैं। बताया कि योजना के सम्बंध में अधिक जानकारी या किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें