तब बादामी देवी ने कहा कि हां जरूर, औऱ हमेशा वोट देकर जिताएंगे भी। प्रधानमंत्री ने जीवन में आए बदलाव के बारे में पूछा तो बादामी देवी ने कि जब से आप प्रधानमंत्री बने हैं तब से बहुत सारी सुविधाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि आप से बात कर अच्छा लगा। कोशिश यही है कि हर गरीब परिवार को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले।
अन्न महोत्सव का जिले में 23 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बता दें कि प्रधानमंत्री अन्न वितरण योजना का लाभ वाराणसी जिले के 586917 राशन कार्ड धारकों को मिलेगा। प्रत्येक कोटे की दुकानों पर कम से कम 100 कार्ड धारकों को राशन देने की तैयारी है। 1432 कोटे की दुकानों पर लगभग 1.43 लाख से आधिक गरीबों को राशन मिलेगा।