फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच बाजार में प्रधान पति और सिपाही भिड़े, पुलिस ने एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया

Sat, 04 Jul 2020 08:52 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
आजमगढ़ जिले के हुब्बीगंज राजापुर में शनिवार देर शाम बाजार में किसी बात को लेकर के प्रधान पति और सिपाही के बीच में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान प्रधानपति के पक्ष में स्थानीय लोगों ने सिपाही की पिटाई कर दी। इससे उसकी वर्दी भी फट गई। 
विज्ञापन


इसके बाद सीओ के नेतृत्व में पहुंची कई थानों की फोर्स ने लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के हुब्बी गंज राजापुर के प्रधान पति घनश्याम यादव और थाने के एक सिपाही के बीच में काफी मधुर संबंध है। दोनों शनिवार शाम को बाजार में आपस में बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। दोनों एक-दूसरे से उलझ गए और मारपीट शुरू हो गई। बताया जाता है कि प्रधान पति के पक्ष में स्थानीय लोगों ने सिपाही की पिटाई कर दी। इससे उसकी वर्दी भी फट गई। 

मामले की जानकारी थाने पहुंची तो दीदारगंज एसओ धर्मेंद्र सिंह के साथ ही सीओ फूलपुर रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। दबिश देकर लगभग एक दर्जन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
एक प्रकरण की जांच करने के लिए दो सिपाही हुब्बीगंज राजापुर गए थे। वहां पर उनके साथ मारपीट की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - सिद्धार्थ,  एसपी ग्रामीण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें