जम्मू कश्मीर के गौरव शर्मा प्रथम
120+ भार वर्ग की प्रतियोगिता में जम्मू एवं कश्मीर के गौरव शर्मा ने कुल 897.5 किलो भार उठाकर पहला, महाराष्ट्र के सागर मिराषि ने 867.5 किलो भार उठाकर दूसरा और तमिलनाडु के थिनकरण के ने कुल 865 किलो भार उठाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में महिला वर्ग की बेस्ट लिफ्टर की श्रेणी में महाराष्ट्र की प्रेरणा साल्वी पहले, गुजरात की रोहित अंजना बी दूसरे और महाराष्ट्र की काजल बनखरे को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ।
पुरुष वर्ग के बेस्ट लिफ्टर की श्रेणी में मध्य प्रदेश के शैलेंद्र सेवतिया को प्रथम, केरल के आदर्श अत्तावर को द्वितीय और तेलंगाना के एम. वंशी को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ। महिला वर्ग में 54 अंक के साथ टीम चैंपियनशिप का खिताब महाराष्ट्र को, 40 अंक के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे एवं केरल ने 35 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया।
टीम चैंपियनशिप में 99 अंकों के साथ महाराष्ट्र पहले
पुरुष वर्ग में टीम चैंपियनशिप का खिताब 45 अंक के साथ महाराष्ट्र को, 44 अंक के साथ मध्य प्रदेश द्वितीय एवं 36 अंक के साथ तेलंगाना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। टीम चैंपियनशिप में 99 अंकों के साथ महाराष्ट्र पहले, 59 अंकों के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे और 58 अंक के साथ आंध्र प्रदेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन समारोह के मुख्य अतिथि एसपी डा. ईरज़ रजा को बुके, माला पगड़ी के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मंच पर पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, महासचिव अमित राय, इंडिया प्रेजिडेंट सतीश कुमार कुदरोली, इंडिया सेक्रेटरी पीजे जोसेफ मौजूद रहे। इससे पहले पूर्व सांसद अतुल राय एवं मोहम्मदाबाद के सीओ सुधाकर पांडेय को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अरविंद शर्मा, संजीव सिंह, पुनीत सिंघल, अमित सैनी, उपाध्यक्ष मोहित श्रीवास्तव, प्रशांत राय, सत्यम और रोहित तिवारी की मुख्य भूमिका रही।